रोहनिया थाना क्षेत्र के आखिरी गांव से दो वर्ष पूर्व लापता हुई एक किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित पिता न्याय की गुहार लेकर दर-दर भटक रहा है, लेकिन उसे अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आई।परिजनों के अनुसार, किशोरी दो साल पहले घर से पेन लेने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।
पीड़ित पिता का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों से मिल चुका है, लेकिन हर बार उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। पिता ने स्थानीय थाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पैसे लेकर आरोपी को छोड़ दिया, जिसके कारण अब तक उसकी बेटी की बरामदगी नहीं हो सकी।बेटी की याद में पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार लगातार प्रशासन से न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।अब देखना होगा कि दो साल पुराने इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है और कब तक पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है।

.jpeg)