वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन और प्रस्तुति को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और अन्य औपचारिक आयोजनों में वंदे मातरम बजाया जाएगा, और इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। इस आदेश की जानकारी 11 फरवरी को मीडिया में सामने आई।न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को एक ही कार्यक्रम में बजाया या गाया जाता है, तो पहले वंदे मातरम प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को सावधान मुद्रा में खड़े रहना होगा।

आदेश के अनुसार, अब सभी स्कूलों में दिन की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से की जाएगी। नए नियमों के तहत राष्ट्रगीत के सभी छह अंतरे गाए जाएंगे, जिनकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकेंड होगी। इससे पहले केवल पहले दो अंतरे ही गाए जाते थे।हालांकि गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि किन-किन अवसरों पर राष्ट्रगीत गाया जाएगा, इसकी पूरी सूची तैयार करना संभव नहीं है। यह पहली बार है जब राष्ट्रगीत के गायन को लेकर विस्तृत प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।गौरतलब है कि केंद्र सरकार इस समय ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है, और यह फैसला उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post