रमजान का पहला रोज़ा — नई लंगड़े हाफ़िज़ मस्जिद में सामूहिक इफ्तार की रौनक

पवित्र रमजान माह के प्रथम दिन गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह सेहरी के बाद रोज़ा रखा। दिनभर इबादत और परहेज़गारी में समय बिताने के बाद शाम को अज़ान के साथ रोज़ा खोला गया।शहर की नई लंगड़े हाफ़िज़ मस्जिद में सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में रोज़ेदार जुटे। खजूर और पानी से रोज़ा खोलने के बाद सभी ने मिलकर मगरिब की नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की तथा गंगा-जमुनी तहज़ीब कायम रहने की दुआ मांगी।

मस्जिद परिसर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। रोज़ेदारों ने कहा कि रमजान आत्मशुद्धि, संयम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। पहले रोज़े पर समुदाय में विशेष उत्साह नजर आया और लोगों ने देश की खुशहाली के लिए दुआएं कीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post