प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी पियरी स्थित सिद्धनाथेश्वर महादेव मंदिर में बाबा का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों की मालाओं और आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर शिवमय वातावरण में डूब गया।इस अवसर पर बाबा सिद्धनाथेश्वर को विविध फल-फूल, मिष्ठान, भांग एवं ठंडई का विशेष भोग अर्पित किया गया। मंदिर के पुजारी पप्पू श्रीवास्तव ने विधि-विधान से बाबा की बृहद आरती उतारी।
आरती के दौरान डमरू दल की गूंजती ध्वनि और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा।आरती के उपरांत श्रद्धालुओं में भांग और ठंडई का वितरण किया गया। भक्तों ने बाबा के दरबार में ठंडई का प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि एवं मंगल कामनाएं कीं। देर रात तक भक्त भक्ति गीतों और जयकारों के साथ झूमते रहे।कार्यक्रम में अन्नू श्रीवास्तव, अभिषेक, रितेश, गौरव, विशाल, अल्लू, विवान, विरेंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि के इस दिव्य आयोजन ने छोटी पियरी क्षेत्र को पूर्णतः शिवमय बना दिया।

.jpeg)