गौतमेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

शहर के प्राचीन आस्था केंद्रों में शामिल गौतमेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।समिति के अध्यक्ष विभाष पाठक ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, जो अगले दिन संपन्न हुआ। इसके उपरांत प्रवचन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आरंभ किया गया। शाम से रात्रि तक भजन-संध्या, जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में सभासद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू, गौतम नगर समिति के अध्यक्ष विभाष पाठक, सचिव अमित सिंह, कोऑर्डिनेटर आलोक सिंह, व्यवस्थापक कमला विश्वकर्मा, बबलू राय, कमलेश राय, जीतू तिवारी एवं आशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वार्षिकोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post