स्वर कोकिला लता मंगेशकर की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भारत रत्न, स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर डर्बी शायर क्लब के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद ‘जादूगर’ के नेतृत्व में पितर कुंडा स्थित प्राचीन कुंड परिसर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कुंड में मछलियों को चारा खिलाकर उनकी स्मृति को नमन किया।

इस अवसर पर शकील अहमद ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2022 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी इस दुनिया को अलविदा कहकर हम सभी को छोड़ गई थीं।उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। वे प्रख्यात संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर जी की सबसे बड़ी पुत्री थीं। उन्होंने लगभग 80 वर्षों तक अपनी मधुर और अमर आवाज से देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को संगीत की अनुपम सौगात दी। 

उन्होंने करीब 30 भाषाओं में हजारों गीत गाकर भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई।शकील अहमद ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि लता मंगेशकर जी के सम्मान में उनके नाम से वाराणसी से एक ट्रेन चलाई जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हैदर मुलाई, जावेद हुसैन, सुजीत पाठक, डॉ. प्रदीप शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post