रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में वाराणसी के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर कड़ा रोष व्यक्त किया। इस संबंध में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें मृतक अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।बैठक में बी.पी. सिंह, अखिलेश तिवारी एडवोकेट एवं सुशील चन्द्र मिश्रा एडवोकेट के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आज अधिवक्ता गण पूरे दिन न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय अध्यक्ष, महामंत्री एवं संरक्षक की अनुमति से लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महामंत्री डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी एडवोकेट ने किया। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाएं न्याय व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बैठक की सूचना एवं प्रस्ताव की प्रतिलिपि दि सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी, दि बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी सहित विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

.jpeg)