चंदौली साइबर पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर साइबर ठग प्रयागराज से गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम चंदौली की पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना प्रभारी हरिनारायण पटेल, उप-निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग और उनकी टीम ने शातिर साइबर ठग सुधांशु राय उर्फ शुभम राय उर्फ झब्बू राय को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम नामेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में की गई।साइबर क्राइम थाना चंदौली की टीम ने आरोपी सुधांशु राय (उम्र 26 वर्ष), निवासी मारुति नगर कॉलोनी, छित्तुपुर, थाना लंका, जनपद वाराणसी को नयापुरवा काली माता मंदिर क्षेत्र, थाना करेली, जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त एक OPPO मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 01/2026 के तहत की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(1) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत मामला दर्ज है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आम लोगों को बहला-फुसलाकर उनके बैंक खाते खुलवाता था, फिर उन खातों को पैसे देकर खरीद लेता था और ऑनलाइन ठगी समेत अन्य साइबर अपराधों में धन के लेन-देन के लिए इस्तेमाल करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके तीन अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वर्तमान में वह मु.अ.सं. 01/2026 थाना साइबर क्राइम चंदौली में वांछित था, जबकि इससे पहले मु.आ.सं. 110/2023 धारा 392/411 भादंस के तहत थाना लंका, वाराणसी में भी मामला दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक हरिनारायण पटेल, उप-निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग, कांस्टेबल संतोष यादव और कांस्टेबल संदीप कुमार (सर्विलांस सेल) शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे साइबर ठगी से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कॉल की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post