स्थानीय थाना क्षेत्र के भदवर पुलिस चौकी अंतर्गत खुशीपुर गांव स्थित एक लॉज में शाम बीकॉम प्रथम वर्ष के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोनभद्र जिले के दुद्धी निवासी 20 वर्षीय अस्मित सिंह के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्मित सिंह, सत्येंद्र सिंह का पुत्र था और खुशीपुर स्थित एसएमएस कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह खुशीपुर गांव में गुड्डन श्रीवास्तव के मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था।
बताया गया कि शाम के समय जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालकिन पूनम श्रीवास्तव ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और थाना प्रभारी राजू सिंह ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां छात्र का शव मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

.jpeg)