राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का शुभारंभ

राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में जनपद स्तरीय ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाचार्य सुनील कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नगर आयुक्त हिमांशु कुमार को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से परीक्षा से जुड़ी उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट पढ़ाई कारगर नहीं होती। उन्होंने कहा कि जो छात्र पूरे वर्ष नियमित रूप से प्रतिदिन शांतिपूर्वक अध्ययन करते हैं, वही बेहतर परिणाम हासिल करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और तनावमुक्त वातावरण में तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post