ग्राम प्रधान पर उत्पीड़न का आरोप, ग्रामीण ने प्रशासन से की न्याय की मांग

उमरहां ग्राम निवासी बाबा बुझारत ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वे करीब तीन बीघा ग्राम समाज की जमीन पर रहकर गाय और बकरियों की सेवा करते हैं, लेकिन हाल ही में ग्राम प्रधान उदय पटेल, उनके भाई और साथियों ने उनकी 95 वर्षीय मां द्वारा लगाए गए हरे पेड़ों को काटकर आग लगा दी और अवशेषों को जमीन में दबा दिया।

बाबा बुझारत के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन उन्हें ही धमकियां मिलने लगीं। आरोप है कि प्रधान पक्ष ने गांव छोड़ने और जेल भिजवाने की चेतावनी दी। भय के माहौल के कारण उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्रामीणों के एक वर्ग ने भी प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विकास कार्यों का लाभ गरीब, दलित और कमजोर वर्ग तक नहीं पहुंच रहा। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच का आश्वासन दिया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post