मुख्यमंत्री पहली बार जापान पहुंचे, बच्ची ने किया तिलक से स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath अपने पहले आधिकारिक दौरे पर जापान पहुंचे। टोक्यो एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाज से स्वागत किया गया, जहां एक नन्ही बच्ची ने उनके माथे पर तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस आत्मीय स्वागत पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।जापान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में “जितनी चुनौतियां हैं, उतनी ही संभावनाएं भी हैं।” उन्होंने राज्य में तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे, बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश के अनुकूल माहौल का उल्लेख करते हुए जापानी कंपनियों को यूपी में निवेश का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के साथ-साथ एक बड़ा उपभोक्ता बाजार भी है। एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क और औद्योगिक गलियारों जैसी परियोजनाएं राज्य को निवेश के लिए आकर्षक बना रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराएगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने जापान के विभिन्न औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, ग्रीन एनर्जी और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की।सरकार के मुताबिक, इस दौरे का उद्देश्य विदेशी निवेश को बढ़ावा देना, तकनीकी सहयोग मजबूत करना और उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और सशक्त बनाना है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post