वाराणसी से विंध्याचल धाम के लिए 86 बसें, नवरात्रि में श्रद्धालुओं को राहत

वाराणसी / विंध्याचल धामनवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने वाराणसी से विंध्याचल धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा दी है। इस बार इस रूट पर कुल 86 बसों का संचालन किया जाएगा, जो पहले की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बसों की संख्या बढ़ाने का उद्देश्य यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत देना और उनकी यात्रा को सुगम बनाना है। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल धाम पहुंचते हैं, जिससे इस मार्ग पर विशेष दबाव रहता है।प्रशासन ने बताया कि अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा और यात्रा अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित होगी। साथ ही, प्रमुख तिथियों पर विशेष निगरानी और प्रबंधन की व्यवस्था भी की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post