गैस सिलेंडर लेकर सपा महिला विंग का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर सेंकी रोटियां

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला विंग ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के कचहरी गेट पर गैस सिलेंडर और तवा रखकर प्रतीकात्मक रूप से रोटियां सेंकीं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।महिलाओं का आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम गृहणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि रसोई चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है और सरकार इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही।

प्रदर्शन के दौरान सपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि आम जनता की परेशानी को दर्शाने का एक तरीका है। उन्होंने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों को तुरंत कम किया जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखा और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post