लंका थाना क्षेत्र के मालवी चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए धुआं फैल गया और राहगीर रुककर घटना को देखने लगे। हालांकि तत्परता के कारण आग आसपास के वाहनों या दुकानों तक नहीं फैल पाई। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका हैl
Tags
Trending

