चितईपुर पुलिस की तत्परता से दो घंटे में मिला लापता बच्चा

देवरिया जनपद की निवासी अनीता देवी अपने 9 वर्षीय पुत्र बलवंत कुमार के साथ चितईपुर थाना क्षेत्र के मनोरथ पुरी कॉलोनी में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे खेलते-खेलते बच्चा कहीं चला गया और काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

मामले की सूचना करीब 7 बजे थाना चितईपुर को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चितईपुर विवेक शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ तुरंत खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता से महज दो घंटे के भीतर ही बच्चे को गौतम नगर मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।इसके बाद पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और परिजनों ने चितईपुर पुलिस व चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला का आभार जताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post