पुलिस कमिश्नर की कप्तानी में खेला गया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच, रोमांचक मुकाबले में पुलिस टीम विजयी

पुलिस लाइन मैदान में एक आकर्षक और मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, बनारस सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन की टीमों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और बेहतर संबंध स्थापित करना रहा।मैच के दौरान मोहित अग्रवाल ने स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस टीम की कप्तानी की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी विश्वास और संवाद को मजबूत करने का बेहतर माध्यम हैं।

15-15 ओवर के इस मैच में शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती झटकों के बावजूद पुलिस टीम ने शानदार वापसी की और मुकाबले को अंतिम ओवर तक रोमांचक बनाए रखा। अंततः पुलिस टीम ने जीत दर्ज कर ली, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस लाइन मैदान में जल्द ही फ्लड लाइट्स की सुविधा शुरू की जाएगी। अनुमान है कि लगभग 15 दिनों के भीतर यह व्यवस्था पूरी हो जाएगी, जिससे रात में भी खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।मैच के बाद अधिवक्ताओं ने इसे खेल भावना का प्रतीक बताते हुए पुलिस टीम को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण आपसी संबंध और सौहार्द है। साथ ही यह भी बताया कि यह मुकाबला एक श्रृंखला का हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे मैच आयोजित किए जाएंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post