चेतगंज की बड़ी शीतला माता मंदिर में भव्य श्रृंगार व देवी जागरण, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर चेतगंज स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर में भव्य श्रृंगार एवं देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।माता शीतला की अलौकिक झांकी सजाई गई, जिसमें उन्हें आकर्षक श्रृंगार से सुशोभित किया गया। पूरे मंदिर प्रांगण को देशी-विदेशी फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण और भी मनमोहक हो उठा। भक्तों ने माता को 56 भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

देवी जागरण के दौरान नामचीन भजन गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। देर रात तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और “जय माता दी” के जयघोष गूंजते रहे।मंदिर के पुजारी पवन सैनी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान इस प्रकार का भव्य श्रृंगार और जागरण हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों ने माता शीतला से परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post