चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी तिथि पर आदिमहादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैदागिन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों और बाजे-गाजे के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित सिद्धपीठ मां श्रृंगार गौरी मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। नवरात्र के चौथे दिन मां श्रृंगार गौरी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मार्ग में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।इस अवसर पर नरेंद्रानंद सरस्वती, आर के अग्रवाल, राम प्रसाद सिंह, अजय महाराज, सुदर्शन महाराज, अवध जी महाराज, सविता पाण्डेय, अर्चना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

