नशीला इंजेक्शन देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वाराणसी। जिले के पिंडरा तहसील क्षेत्र से जमीन हड़पने का एक गंभीर मामला सामने आया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदा, सुरही निवासी अमरदेव यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें नशीला इंजेक्शन देकर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई।पीड़ित के अनुसार, 12 फरवरी 2026 को वह दवा लेने के लिए लिनेक्स हॉस्पिटल गए थे। उनका आरोप है कि अस्पताल संचालक लक्ष्मी शंकर यादव और उनके भाई कृपाशंकर यादव ने उन्हें नशीला इंजेक्शन लगा दिया।


हेल्थ बीमा के बहाने तहसील ले जाने का आरोपपीड़ित अमरदेव यादव का कहना है कि इंजेक्शन लगाने के बाद आरोपियों ने उन्हें हेल्थ बीमा कराने का बहाना बनाकर तहसील ले गए। वहां उन्हें चाय में भी नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया।अमरदेव यादव का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी करीब 4 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली।

प्रशासन से कार्रवाई की मांगघटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और जमीन वापस दिलाने की मांग की है।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं, पीड़ित का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post