अपहरण प्रकरण में सहयोगी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने चलाया ऑपरेशन चक्रव्यूह

13 मार्च वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के बड़ा गाँव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण के एक मामले में सहयोग करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को थाना बड़ागांव की टीम उपनिरीक्षक विवेकानंद द्विवेदी , चौकी प्रभारी हरहुआ के नेतृत्व में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरफराज (19 वर्ष) पुत्र आबिद अली, निवासी हरहुआ डीह, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया।

अपहृता को भगाने में सहयोग का आरोप

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0–085/2026 के तहत धारा 137(2)/87/352/351(2) बीएनएस में मामला दर्ज है। उस पर एक नाबालिग लड़की को भगाने में सहयोग करने का आरोप है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


16 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला

पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने थाना बड़ागांव में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को वारिश हाशमी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।शिकायतकर्ता का आरोप था कि जब उसने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मुख्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेलमामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वारिश हाशमी को 9 मार्च 2026 को ही गिरफ्तार कर वाराणसी कारागार भेज दिया था। जांच के दौरान अपहृता को भगाने में सरफराज की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post