बदायूँ। जनपद के मूसा झाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैंजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड(एचपीसीएल) प्लांट में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्लांट परिसर में घुसकर एक व्यक्ति ने प्लांट के दो अधिकारियों को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
मामले को लेकर डॉ . बृजेश कुमार सिंह , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने बताया कि थाना मूसाझाग क्षेत्र के सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के अंदर एक व्यक्ति द्वारा दो अधिकारियों को गोली मारने की घटना सामने आई है।उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के अनुसार घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही प्लांट परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

