पं. हरिराम द्विवेदी के जन्मोत्सव पर सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन व लोक गायन का आयोजन

वाराणसी। प्रख्यात साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार एक भव्य सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन एवं लोक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोतीझील, महमूरगंज में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, बुद्धिजीवी और नागरिक शामिल हुए।

साहित्य और कला से जुड़े व्यक्तित्वों का सम्मान

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ . जय प्रकाश मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ . हरेंद्र कुमार राय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर साहित्य एवं कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से डॉ. निकेता सिंह “संकल्प” (कवयित्री) और डॉ. अमलेश कुमार शुक्ल ‘अमन’ (अंतरराष्ट्रीय गायक) को सम्मान प्रदान किया गया।


संस्थान के तत्वावधान में हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम पं. हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध संस्थान, मोतीझील महमूरगंज, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन और लोक गायन के माध्यम से भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत किया गया।

आयोजन में इनकी रही विशेष भूमिका

कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान के पं. रामानंद तिवारी (अध्यक्ष), पं. राजेश कुमार द्विवेदी (कोषाध्यक्ष), केहया दूबे के.डी. (प्रख्यात गीतकार) तथा पं. अरुण कुमार द्विवेदी (महासचिव) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post