यूपी के 11 ब्लड बैंकों पर कार्रवाई, लाइसेंस पर लगी रोक

लखनऊ/कानपुर: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ब्लड बैंकों के लाइसेंस पर रोक लगा दी है। यह कदम जांच रिपोर्ट में गंभीर गड़बड़ियां सामने आने के बाद उठाया गया।जानकारी के अनुसार, लखनऊ के 7 और कानपुर के 4 ब्लड बैंकों में अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों, उपकरणों की गुणवत्ता और रिकॉर्ड में खामियां सामने आईं।


स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए इन ब्लड बैंकों का संचालन अस्थायी रूप से बंद करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी ब्लड बैंकों को निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि मरीजों की सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, अन्य ब्लड बैंकों की भी जांच तेज कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post