सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा की गई।इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बिहार के एक विधायक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि STF की टीम सामने ही मौलाना को लेकर गई। विधायक के मुताबिक, शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई किडनैपिंग की घटना है, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि यह STF की आधिकारिक कार्रवाई थी।

बताया जा रहा है कि मौलाना द्वारा की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद यूपी पुलिस हरकत में आई और STF को कार्रवाई के लिए लगाया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post