विश्व पर्यावरण दिवस पर आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों के रोपण से हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. समीर गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में भी इसके प्रति जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।संस्थान की प्राचार्य डॉ. दीपाली सचान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। 

उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर संस्थान के एडमिन आशुतोष राय, नर्सिंग फैकल्टी नेहा, संजू, अमीषा, साक्षी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था।


Post a Comment

Previous Post Next Post