तीर्थ यात्रा का सपना हर श्रद्धालु देखता है,लेकिन लंबी यात्रा, टिकट-होटल बुकिंग की परेशानी और सुरक्षा संबंधी चिंताएं अक्सर लोगों को पीछे खींच लेती हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे की पहल बुजुर्गों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। IRCTC की भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से अब श्रद्धालु मात्र ₹20,000 से ₹25,000 के बजट में लगभग 10 दिनों की धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। इस पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको टिकट और होटल बुक करने जैसी कोई भागदौड़ नहीं करनी पड़ती। बुजुर्गों की सुविधाओं का इसमें विशेष ध्यान रखा गया है।
भारत गौरव ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यात्रियों को अलग-अलग टिकट बुक करने, होटल खोजने या यात्रा की योजना बनाने की आवश्यकता नहीं होती। पूरा टूर पैकेज IRCTC द्वारा संचालित किया जाता है, जिससे यात्रा आसान और तनावमुक्त बन जाती है।


