विश्व पर्यावरण दिवस पर 25 हजार पौधों के संकल्प के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड संख्या-39 सुसुवाही में पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्षद ने अपने वार्ड में 25 हजार पौधे लगाने के संकल्प को दोहराते हुए व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए तथा लोगों को पौधों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।

वृक्षारोपण के बाद पंचायत भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। केक काटकर एवं बूंदी के लड्डू वितरित कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की प्रगति की कामना की गई। इस दौरान "हर-हर महादेव" और "भारत माता की जय" के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।पार्षद सुरेश पटेल ने कहा कि पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री का जन्मदिवस समाज को प्रकृति संरक्षण और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।कार्यक्रम में कन्हैया सिंह, बाबूलाल, नगर निगम सुपरवाइजर रिशु गिरी, बबलू, आनंद, अजित आनंद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक, महिलाएं, युवा एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।




Post a Comment

Previous Post Next Post