उपद्रवियों का होगा कड़ा इलाज, आधी रात DIG का फ्लैग मार्च; 50 पर FIR, शंकर पांडेय के खिलाफ NBW

गाजीपुर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी तरह की अराजकता और उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उपद्रवियों का “बढ़िया इलाज” किया जाएगा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देर रात DIG के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई, वहीं असामाजिक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस ने अब तक करीब 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य आरोपितों की पहचान भी की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में शंकर पांडेय के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post