काशी विश्वनाथ मंदिर की कतार में गिरकर श्रद्धालु की मौत, जयपुर से दर्शन करने आया था परिवार

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लगी कतार में खड़े एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ राजस्थान के जयपुर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी आया था।जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में दर्शन के लिए प्रतीक्षा के दौरान श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि समय पर और उचित इलाज नहीं मिलने के कारण श्रद्धालु की जान चली गई। परिजनों के आरोपों के बाद मामले को लेकर अस्पताल परिसर में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति भी बनी रही।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post