दालमंडी चौड़ीकरण अभियान को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को चौक थाना पीडब्ल्यूडी की ओर से दालमंडी क्षेत्र में मुनादी कराकर भवन स्वामियों को अंतिम सूचना दी गई।ध्वनि यंत्र के माध्यम से घोषणा कर बताया गया कि जिन भवन स्वामियों की संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, वे तत्काल अपने भवन खाली कर दें, ताकि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 27 मार्च से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी भवन स्वामी को किसी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे चौक थाना स्थित कैम्प कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।इस मुनादी के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है और प्रभावित लोग अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
Tags
Trending

