स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल शत-प्रतिशत, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

बनपुरवां स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषणा कार्यक्रम विद्यालय समूह के प्रबंधक/सचिव बाबा प्रकाशध्यानानन्द के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना की, वहीं अन्य अभिभावक भी बच्चों के बेहतर प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए।

मुख्य अतिथि बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने प्री-नर्सरी से कक्षा 11 तक के टॉपर विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सपनों को साकार करने की कुंजी है। विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम आवश्यक है। साथ ही ईमानदारी और सदाचार व्यक्ति के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नम्रता सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post