IIT BHU में आर्मी जवानों ने युद्ध की चुनौतियां बताईं, डॉग रोबोट बना आकर्षण

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी(BHU) में आयोजित टेक्नोलॉजी फेस्ट टेक्नेक्स -2026 के दौरान शनिवार को “थिंक टॉक” और कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेना के जवानों और विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ युद्ध, सीमा की चुनौतियों और आधुनिक रक्षा तकनीक पर चर्चा की।  कार्यक्रम में आए सेना के अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में सैनिक देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने छात्रों को युद्ध के दौरान होने वाली चुनौतियों, दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने की रणनीतियों और आधुनिक सैन्य तकनीकों के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान रक्षा प्रदर्शनी में कई आधुनिक उपकरण भी दिखाए गए। इनमें निगरानी ड्रोन, नाइट-विजन उपकरण, सैन्य वाहन और अत्याधुनिक हथियार शामिल थे। खास आकर्षण एक रोबोटिक डॉग रहा, जिसे दुश्मनों की निगरानी और खतरनाक इलाकों में ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।  सेना के जवानों ने बताया कि ऐसे रोबोट सैनिकों की मदद करते हैं और जोखिम भरे क्षेत्रों में जाकर दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने में उपयोगी साबित होते हैं। इस प्रदर्शन को देखने के लिए छात्रों में खास उत्साह दिखाई दिया।टेक्नेक्स -2026 में आयोजित “थिंक तलक्स ” श्रृंखला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नई तकनीकों, रक्षा क्षेत्र के नवाचार और उद्योग-जगत के अनुभवों से जोड़ना है।  


Post a Comment

Previous Post Next Post