वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या की कोशिश करते हुए खुद को लगभग 100 इंसुलिन इंजेक्शन लगा लिए। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर की एक सीनियर डॉक्टर से नोकझोंक हुई थी। इसी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजखे हुए है।मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला डॉक्टर ने ऐसा कदम क्यों उठाया और उनके मानसिक तनाव की वजह क्या थी।

