मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने रोपवे परियोजना का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व कार्य प्रगति पर दिए निर्देश

वाराणसी, एस . राजलिंगम ने निर्माणाधीन शहरी रोपवे परियोजना का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने गिरजाघर स्टेशन तथा गोदौलिया स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने और कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने रोपवे के ओईएम इंस्टॉलेशन के कार्य में भी तेजी लाने को कहा, ताकि परियोजना की प्रगति निर्धारित समय के अनुसार आगे बढ़ सके।गौरतलब है कि वाराणसी में देश का पहला शहरी रोपवे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक बनाया जा रहा है। इस परियोजना का निर्माण नेशनल हाईवेज लोजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा, जो मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज के अधीन कार्यरत है, कराया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था एनएचएलएमएल की टीम तथा विश्वसमुद्रा कंपनी के परियोजना निदेशक एस. एस. राव और उनकी टीम भी मौजूद रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post