गंगापुर: राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के पाँचवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा दहेज प्रथा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गंगापुर परिसर में रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने हाथों में तख्तियाँ और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति सचेत किया।रैली में स्वयंसेवकों ने “दहेज प्रथा बंद करो”, “नशा मुक्त समाज बनाओ” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों को दहेज प्रथा और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा उनसे इन कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान शिविर प्रभारी और शिक्षकों ने भी स्वयंसेवकोंउत्साहवर्धन किया तथा कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और जागरूकता फैलाना है।रैली के बाद स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें दहेज प्रथा और नशे के खिलाफ मिलकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक, शिक्षकगण तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

