बड़ागांव में सात दिवसीय श्री राम कथा का हुआ समापन, आज विशेष पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण

प्रयागराज। बड़ागांव में आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा का शुक्रवार को भव्य समापन होगा। समापन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचक ने भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा से जुड़े प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्ति भाव से कथा श्रवण करते रहे।

आयोजकों के अनुसार समापन दिवस पर सुबह से ही पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्य और स्थानीय ग्रामीण लगातार सहयोग कर रहे हैं।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से समापन कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post