कुड़ी में सड़क किनारे बड़े गड्ढे, बन रहे दुर्घटनाओं का कारण

कुड़ी क्षेत्र में सड़क के किनारे बने बड़े-बड़े गड्ढे स्थानीय लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के किनारे लंबे समय से गहरे गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा इन्हें भरने या मरम्मत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खासकर रात के समय और बरसात के दौरान ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे वाहन चालकों के संतुलन बिगड़ने और हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है।  

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंअधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post