ईद पर बनारस की सेवई की धूम, बाजारों में उमड़ी खरीददारों की भीड़

ईद पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। नगर सहित आसपास के जिलों में सेवई की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बनारस में बनी खास सेवई की इस बार भी जबरदस्त मांग है, जिसे लोग बड़े चाव से खरीद रहे हैं।स्थानीय दुकानदार सच्चेलाल अग्रहरि, जो वर्षों से इस पुस्तैनी व्यवसाय से जुड़े हैं, बताते हैं कि ईद के मौके पर सेवई केवल एक मिठाई नहीं बल्कि भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के गले मिलकर सेवई का स्वाद लेते हैं, जो काशी की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है।

पूरे बाजार में सेवई की जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। मांग को पूरा करने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। दुकानों और कारखानों में लगातार उत्पादन जारी है, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की कमी न हो।ईद के इस खास मौके पर बनारस की सेवई एक बार फिर लोगों के दिलों और स्वाद दोनों पर छाई हुई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post