अमेरिका में दिए गए एक बयान को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वाराणसी की MP/MLA कोर्ट-5 ने उन्हें नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने के लिए तलब किया है।मामला उस बयान से जुड़ा है जिसमें आरोप है कि अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान को लेकर वाराणसी में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।
याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले को संज्ञान में लिया और Rahul Gandhi को नोटिस जारी कर अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा है।अब इस मामले में आगे की कार्रवाई अदालत में उनकी पेशी और जवाब के बाद तय होगी।
Tags
trendig

