उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया। वह दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचा था। जांच के दौरान उसकी पहचान उजागर होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि सोनभद्र जिले के एक अभ्यर्थी की जगह फिरोजाबाद का युवक साल्वर बनकर परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र पर दस्तावेज और पहचान पत्र की जांच के दौरान अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।अधिकारियों का कहना है कि भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

