होली के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा नदेसर स्थित पीडब्ल्यूडी (PWD) कार्यालय प्रांगण में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों, पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी मतभेदों को भुलाकर एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी देती है।
इस अवसर पर सेवारत कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। वहीं समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।समारोह के अंत में सभी ने मिलकर बाबा भोलेनाथ से प्रदेश के कर्मचारियों और उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज मिश्रा, रामसुंदर मिश्रा, राजेश अग्रहरी, राहुल शर्मा, नमेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अनंत यादव, अमल श्रीवास्तव, बच्चा गुप्ता, अनिल मिश्रा सहित कई कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

