पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “Lifestyle for Environment (LiFE)” अभियान के तहत पर्यावरण जन-जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाराणसी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला योजना 2025–26 के अंतर्गत काशी स्वच्छता मिशन के तहत आयोजित हुआ।गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन को रोकने के लिए हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनानी होंगी। उन्होंने पेड़-पौधों के संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग, जल संरक्षण और स्वच्छता को अपनाने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद् एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास, वाराणसी के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बतौर संयोजक कार्यक्रम का संचालन किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।गोष्ठी में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी के क्षेत्राधिकारी रोहित सिंह भी मौजूद रहे।

