कानपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। उनकी शादी का शाही निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कार्ड का डिज़ाइन बेहद आकर्षक है और इसमें पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है।शादी के कार्ड को राधा-कृष्ण थीम पर तैयार किया गया है। कार्ड पर सुनहरी नक्काशी की गई है, जो इसे राजसी लुक देती है। इसके साथ ही कार्ड के अंदरूनी हिस्से में भी पारंपरिक कला और सुंदर डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरा निमंत्रण पत्र बेहद खास और भव्य नजर आता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्ड को खास तौर पर रजवाड़ा स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसमें गहरे रंगों और गोल्डन प्रिंटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कार्ड की खूबसूरती और भी बढ़ गई है। कार्ड के सामने के हिस्से में भगवान राधा-कृष्ण की झलक भी दिखाई देती है।जैसे ही यह कार्ड सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई। कई लोगों ने कार्ड के डिज़ाइन और उसकी भव्यता की तारीफ की है।
.jpeg)
