स्नेह मिलन समारोह में झलकी गंगा-जमुनी संस्कृति, फगुआ-चैती से सराबोर हुआ माहौल

“अपनी सांस्कृतिक विरासत व पूर्वजों के सम्मान में” सामाजिक संस्था संगच्छध्वम् द्वारा होली के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को समर्पित ‘स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन सामनेघाट स्थित डॉ. हरेन्द्र कुमार राय के आवास, श्रीनाथ जी उपवन वाटिका में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से अतिथियों के स्वागत और अबीर-गुलाल के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगीत कलाकार मंगल यादव ने फगुआ और चैती की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। उनके मधुर स्वरों और पारंपरिक धुनों पर लोग झूम उठे और तालियों की गूंज से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम के दौरान मां अन्नपूर्णा का प्रसाद भी वितरित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह 'डब्लू' की भी गरिमामय उपस्थिति रही। आयोजक एवं शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के सदस्य डॉ. हरेन्द्र कुमार राय ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।समारोह के अंत में संगच्छध्वम् परिवार की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post