मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्र आश्रम में श्रीराम नवमी महोत्सव का भव्य आयोजन 18 मार्च से 30 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन परमपूज्य स्वामी श्रीराम भद्रेन्द्र सरस्वती द्वारा स्थापित आश्रम के पावन प्रांगण में सम्पन्न होगा।महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद् वाल्मीकि रामायण का पारायण, हवन-पूजन, धार्मिक प्रवचन, अंगराग सेवा, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।मुख्य आकर्षण के रूप में श्री सीताराम कल्याण महोत्सव, भक्ति संगीत, धार्मिक प्रवचन एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। 30 मार्च को समापन समारोह के साथ महोत्सव का विधिवत समापन होगा।आश्रम प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म के संरक्षण, लोककल्याण एवं विश्व शांति की कामना के उद्देश्य से किया जा रहा है। मैनेजिंग ट्रस्टी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

