पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह, फूलों की पंखुड़ियों से खेली होली

औढ़े स्थित पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए।इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया और सादगीपूर्ण माहौल में गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलते हुए एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में लोगों ने भोजन के साथ भांग-ठंडई का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम में लोकगीत गायक कलाकार अनीश मिश्रा, सुरेश आनंद, सौरभ उपाध्याय और नेहा वर्मा ने होली गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। समारोह का संचालन अजय दुबे ने किया। इस अवसर पर एमएलसी व लोकसभा प्रभारी अश्वनी त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, मेयर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, शिक्षा चयन आयोग सदस्य हरेंद्र राय, देवेंद्र सिंह गोपाल, प्रवीण सिंह गौतम, अरविंद पटेल, सुरेश पटेल श्याम भूषण शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post