वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन का होली मिलन समारोह सम्पन्न, व्यापारियों ने अबीर लगाकर दी शुभकामनाएं

शनिवार सायंकाल अग्रवाल भवन, आसभैरव में वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के सर्राफा व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें होली गीतों पर सभी ने जमकर मस्ती की। रंग और संगीत से सराबोर माहौल में आपसी भाईचारे और व्यापारिक एकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर सन्तोष अग्रवाल, रवि सराफ, अशोक अग्रवाल समेत दर्जनों व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्द और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।




Post a Comment

Previous Post Next Post