मारवाड़ी युवक संघ, लक्सा में शिव बारात समिति द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नीलकंठ तिवारी एवं अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज सहित संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही समिति के कार्यों में सक्रिय सहयोग देने वाले सदस्यों को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी इस मौके पर एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप सिंह, दीपक बजाज, महेश महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का संदेश दिया गया।

