पितरकुंडा स्थित वक्फ मस्जिद में इफ़्तार व मजलिस का आयोजन, ईरान के सुप्रीम लीडर को पेश की गई श्रद्धांजलि

11 रमज़ान के अवसर पर पितरकुंडा स्थित वक्फ मस्जिद व कब्रिस्तान खास मौलाना मीर इमाम अली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इफ़्तार एवं मजलिस का आयोजन किया गया। मग़रिब की नमाज़ मौलाना ज़फर हुसैनी साहब क़िब्ला की इमामत में अदा की गई, जिसके बाद रोज़ेदारों के लिए इफ़्तार का इंतज़ाम किया गया। इफ़्तार के बाद मजलिस आयोजित की गई। मजलिस का आग़ाज़ शफ़ाअत हुसैन की सोज़ख्वानी से हुआ।मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना सैय्यद मुहम्मद अकील हुसैनी ने ईरान में शहीद हुए सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के जीवन पर प्रकाश डाला । मजलिस के अंत में कर्बला के मसाएब बयान किए गए, जिसे सुनकर माहौल ग़मगीन हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस दौरान अंजुमन हैदरी चौक बनारस ने नौहाख्वानी के फ़रायज़ अंजाम दिए। कार्यक्रम में मौलाना मेहदी रज़ा, मौलाना इश्तियाक अली, मौलाना बाक़र रज़ा, सैय्यद अब्बास मुर्तुज़ा शम्सी, इक़बाल हुसैन समेत बड़ी संख्या में मोमिनीन ने शिरकत की।अंत में कार्यक्रम के संयोजक व मोतवल्ली सैयद मुनाज़िर हुसैन मंजू ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post